नयी दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को विपक्षी इंडिया गठबंधन(India Alliance) संसद के मानसून सत्र के पहले दिन से उठा रहा है औप विरोध प्रदर्शन कर रहा है। अब इंडिया गठबंधन चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च एवं जनजागरूकता अभियान चलाकर इसे राष्ट्रीय राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहा है।
सुत्रों ने गुरुवार को कहा कि इंडिया गठबंधन ने आठ अगस्त को चुनाव आयोग के मुख्यालय तक मार्च निकालने की योजना बनाई गई हऐ और संसद के भीतर और बाहर एसआईआर के मुद्दे पर अपना विरोध जारी रखने का निर्णय लिया है। सूत्रों के अनुसार आज सुबह इंडिया गठबंधन की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई और इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दलों ने एकमत से तय किया है कि बिहार में चल रही एसआईआर प्रक्रिया पर संसद के मानसून सत्र में चर्चा होनी चाहिए।
इस बैठक में कई विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे, जिसमें राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ'ब्रायन, द्रमुक के टी.आर. बालू, सपा के रामगोपाल यादव, नेकांपा (एसपी) की सुप्रिया सुले, सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के राजा राम सिंह, सीपीएम के जॉन ब्रिटास, सीपीआई के पी. संतोश कुमार शामिल हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Aug 01 , 2025, 07:36 AM