जयपुर: राजस्थान के गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत(Ashok Gehlot) के यमुना जल समझौते पर दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि जल्द यमुना का पानी शेखावाटी क्षेत्र में आयेगा और इसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को माला पहनानी पड़ेगी।
बेढ़म ने गुरुवार रात अपने बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि शर्मा ने सकारात्मक कार्य शुरू किया और उन्होंने शेखावाटी क्षेत्र के लिए हरियाणा सरकार के साथ यमुना जल समझौता किया, जिसका एमओयू हो गया है।
उन्होंने कहा कि बहुत जल्द यमुना का पानी शेखावाटी क्षेत्र में आएगा तथा गहलोत को शर्मा को माला पहनानी पड़ेगी और जनता इसे देखेगी। उन्होंने कहा कि जिस दिन ऐसा होगा उस दिन हम भी पूर्व मुख्यमंत्री को एक कप चाय पिलाएंगे। उल्लेखनीय है कि गहलोत ने कहा था कि अगर यमुना का पानी आता है तो उन्हें खुशी होगी और इस पर वह मुख्यमंत्री को माला पहनायेंगे
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Aug 01 , 2025, 07:40 AM