Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर सचिवालय,परेड मैदान में होगा ध्वज आरोहण!

Thu, Jul 31 , 2025, 06:45 PM

Source : Uni India

देहरादून। उत्तराखंड के सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी (Pushkar Singh Dhami) ने बताया कि देहरादून स्थित परेड मैदान में आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ध्वजारोहण करेंगे। वहीं इससे पहले मुख्य सचिव द्वारा सचिवालय में प्रातः नौ बजे ध्वजारोहण (Flag hoisting) किया जाएगा। देहरादून को छोड़कर अन्य सभी जनपदों के जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रातः 9ः30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। देहरादून स्थित सभी सरकारी, गैर सरकारी भवनों पर प्रातः 9 बजे विभागाध्यक्ष अथवा कार्यालयाध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। यह जानकारी गुरुवार को महानिदेशक, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, वंशीधर तिवारी ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश मुख्यालय के अलावा, जनपद मुख्यालयों के प्रमुख चौराहों पर 14 अगस्त को शाम छह बजे से रात्रि 9 बजे तक और 15 अगस्त को प्रातः 6 बजे से पूर्वान्ह 11 बजे तक देशभक्ति के गीत लाउड स्पीकर के माध्यम से बजाए जाएंगे। तिवारी ने बताया कि प्रदेश मुख्यालय पर 14 अगस्त को परम्परा अनुसार, कवि सम्मेलन और मुशायरा का आयोजन किया जाएगा। सरकारी भवनों और ऐतिहासिक इमारतों को कम वोल्टेज के एलईडी बल्ब से प्रकाशमान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समस्त शिक्षण संस्थाओं द्वारा प्रातः 07.00 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। तदोपरान्त अपने शिक्षण संस्थानों एवं निर्धारित स्थानों पर झण्डारोहण, राष्ट्रगान, खेलकूद, विचार गोष्ठी प्रदर्शनी, वाद-विवाद एवं निबन्ध प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups