Indian corporate sector CSR fund: भारतीय कॉर्पोरेट सेक्टर ने तीन वर्षो में सीएसआर फंड में 92 हजार 981 करोड़ रुपए खर्च किए!

Thu, Jul 31 , 2025, 08:17 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली/जयपुर: भारतीय कॉर्पोरेट सेक्टर को हो रहे मुनाफे से कंपनियां सामाजिक उत्तरदायित्व भी बेहतर ढंग से निर्वहन कर रही है और देश में पिछले तीन वित्त वर्षों में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड में करीब सात हजार करोड़ रूपए की बढ़ोतरी हुई है तथा तीन वर्षो में सीएसआर फंड में 92 हजार 981 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने बताया कि संसद में उनके सवाल के जवाब में कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने यह जानकारी दी। मल्होत्रा ने बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 मे 27 हजार 141 करोड़, वित्त वर्ष 2022-23 में 30 हजार 932 करोड़ और वित्त वर्ष 2023-24 में 34 हजार 932 करोड़ रुपए भारतीय कंपनियों ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व क्षेत्र में खर्च किए। 

देश में सर्वाधिक सीएसआर फंड महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, दिल्ली, तमिलनाडु और उत्तरप्रदेश में खर्च किया गया। राजस्थान में इन तीन वर्षो में तीन हजार करोड़ रुपए कंपनियों ने सीएसआर निधि के तहत खर्च किए और विकास में सहयोग किया। देश में इन तीन वित्त वर्षों के दौरान सर्वाधिक महाराष्ट्र में 17177 करोड़ रुपए, गुजरात में 6380 करोड़, कर्नाटक में 6161 करोड और तमिलनाडु में 5046 करोड़ रुपए सीएसआर फंड से विकास कार्यों में खर्च किए गए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups