अमृत भारत ट्रेन में विश्व स्तर की सुविधायें उपलब्ध करायी गयी हैं: वैष्णव

Wed, Jul 30 , 2025, 01:35 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) ने बुधवार को लोक सभा में बताया कि अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Amrit Bharat Express train) में वैश्विक स्तर की सुविधायें उपलब्ध करायी गयी हैं और विभिन्न क्षेत्रों से इस ट्रेन और वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat train) को चलाने की मांग बढ़ रही है। वैष्णव ने प्रश्न काल में एक सवाल के जवाब में बताया कि मध्यम और निम्न आय वर्ग के लिए चलायी जाने वाली अमृत भारत ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे (CCTV cameras), नये डिजाइन के शौचालय, मोबाइल फोन चार्जिंग आदि सुविधायें उपलब्ध करायी गयी हैं।

 इस ट्रेन और वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग देश के विभिन्न क्षेत्रों से निरंतर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि तीन वर्ष में वंदे भारत ट्रेन की 144 सेवायें संचालित करा दी गयी हैं। पूरे भारत को वंदे भारत की सेवा से कवर कर लिया गया है। रेल मंत्री ने आईयूएमएल के ईटी मोहम्मद बशीर के प्रश्न के उत्तर में बताया कि केरल में रेल सेवा विस्तार के लिये बहुत काम किया गया है। प्रदेश में रेल सेवा विस्तार के लिए मोदी सरकार के कार्यकाल में जितना काम हुआ हैं, उतना कार्य 60 वर्षों में भी नहीं किया गया था। केरल में रेल सेवा विस्तार के लिए आगे भी और कार्य किये जायेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups