नई दिल्ली: एमडीएमके के दुरई वायको ने कहा कि सरकार को आत्म निरीक्षण करनी चाहिए कि जो खुफिया जानकारी मिली उस पर काम नहीं किया गया। यह दोषारोपण करने की बात नहीं है। जिन लोगों की जान गयी है उनको इंसाफ मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहिए।
समाजवादी पार्टी के धर्मेन्द्र यादव ने पहलगाम में शहीदों को नमन करते हुए कहा कि सेना की बहादुरी की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। पहलाम की घटना के बाद पूरा देश सरकार और सेना के साथ खड़ी था। आपरेशन सिंदूर की सफलता पर अमेरिका ने जिस प्रकार घोषणा की कि उसने युद्धविराम करायी है वह शर्मनाक है।
हमारे देश की अखंडता और संप्रभुता कहां खड़ी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने 26 बार कहा कि उन्होंने युद्धविराम कराया है जबकि सरकार इस पर खामोश है। उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद पूरा जनमानस सेना के साथ खड़ा रहा लेकिन किसी को अधिकार नहीं है वह यह बात कहे कि भारत का समझौता हमने करवाया है। सरकार अमेरिका के राष्ट्रपति की आलोचना अब तक नहीं कर पायी है।
भाजपा के युगल किशोर ने कहा कि आपरेशन सिंदूर आतंकी ठिकानों के खिलाफ चलाया गया। यह अभियान पहलगाम नरसंहार के खिलाफ चलाया गया। जम्मू- कश्मीर में कोने कोने के लोगों ने इस दहशतगर्दी के खिलाफ निंदा की और पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। पाकिस्तान ने अपनी हार को देखते हुए जम्मू के कई रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया जिसमें कई नागरिकों की जानें गयीं और कई लोग घायल हुए हैं। पहले पाकिस्तान की गोलाबारी का जवाब नहीं दिया जाता था लेकिन अब इसका कड़ा जवाब दिया जाता है।
कांग्रेस के बृजेन्द्र सिंह ओला ने कहा कि पहलगाम हमला पुलवामा की घटना पूरी तरह खुफिया की विफलता का परिणाम है। सरकार उपराज्यपाल के पीछे छिपकर इस घटना की जिम्मेदारी लेने से बच नहीं सकते हैं। सरकार को इस घटना की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इतना समय गुजर जाने के बाद भी किसी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। उन्होने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान का नक्शा बदल दिया था और अमेरिका के दवाब में नहीं आयी थीं। आज उसी अमेरिका का राष्ट्रपति कह रहा है कि युद्ध को उन्होंने रुकवाया और यह एक बार नहीं बल्कि 26 बार कहा है। रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को लेकर कुछ नहीं कहा है।
निर्दलीय मोहम्मद हनीफा ने आपरेशन सिंदूर की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारी सेना ने चंद मिनटों में आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। पहलगाम हमले के बाद पूरे जम्मू कश्मीर बंद का आह्वान किया और संदेश दिया हमारे नाम पर दहशतगर्दी को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा भारत आदीवासी पार्टी के राज कुमार रोत, निर्दलीय विशालदादा प्रकाशबाबू पाटिल और भाजपा की कमलजीत सहरावत ने चर्चा में हिस्सा लिया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jul 29 , 2025, 08:23 AM