अखिलेश की चुप्पी हैरान करने वाली, भाजपा नहीं सहेगी महिलाओं का अपमान: बेबी रानी

Mon, Jul 28 , 2025, 02:47 PM

Source : Uni India

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव (President Akhilesh Yadav) की पत्नी और लोकसभा सांसद डिंपल यादव (Lok Sabha MP Dimple Yadav) के अपमान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुखर हो गई है। उत्तर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य (Baby Rani Maurya) ने सोमवार को कहा कि हम महिलाओं का अपमान स्वीकार नहीं करेंगे, फिर चाहे वह किसी भी दल की हों। सुश्री मौर्य ने सोमवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि भाजपा डिंपल यादव को लेकर दिए गए बयान की घोर निंदा करती है,लेकिन समाजवादी पार्टी अपने वोट बैंक के लालच में अपनी महिला नेता का बचाव भी नहीं कर पा रही है।

उन्होने मौलाना साजिद रशीदी (Maulana Sajid Rashidi) के बयान की आलोचना करते हुए अखिलेश यादव को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा मौलाना के बयान पर अखिलेश की चुप्पी हैरान करने वाली है। क्या वोट बैंक के लालच में अखिलेश को अपनी पत्नी का अपमान भी स्वीकार है। उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री ने कहा कि, भाजपा की विचारधारा और समाजवादी पार्टी की विचारधारा में अंतर है। सपा को वोट बैंक और महिला के सम्मान में किसी एक को चुनना हो तो वह वोट बैंक को चुनेगी।

मौर्य ने समाजवादी पार्टी के साथ ही कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि  लड़की हूं लड़ सकती हूं, नारा देने वाली महिला सांसद प्रियंका गांधी भी चुप हैं। दरअसल, 22 जुलाई को सपा मुखिया अखिलेश यादव समेत कई नेताओं के साथ मस्जिद में बैठक की थी जिसके बाद राजनीति गरमा गई है। अब इसकी तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर शेयर की जा रही है। अखिलेश के इस कदम के बाद अब भाजपा ने उन पर निशाना साधा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups