Sudhanshu Congress allegations: कांग्रेस संविधान, राजनीति की मर्यादा करती रही है ध्वस्त: भाजपा!

Fri, Jul 25 , 2025, 06:51 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर तीखा प्रहार करते हुए उन पर संविधान और राजनीति की मर्यादा को ध्वस्त करने का आरोप लगाया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी (Sudhanshu Trivedi) ने शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस नेता डॉ इरफान अंसारी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के भाषण को लेकर दिये गये बयान के लिए कांग्रेस, इंडिया गठबंधन और विशेषकर राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि श्री अंसारी का बयान कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। आपातकाल के 50 साल बीत गए मगर कांग्रेस की मानसिकता नहीं बदली।

भाजपा नेता ने कहा, “झारखंड के मंत्री अंसारी ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक ओछी और अपमानजनक टिप्पणी की। यह एक बार फिर कांग्रेस की घृणित मानसिकता को दर्शाता है।” उन्होंने कहा, “श्री मोदी ने अपने कार्यकाल के लगातार 4078 दिन पूरे कर लिए हैं। श्रीमती इंदिरा गांधी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद वह सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। एक ओर अन्य दो प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल जहां मनमानी के काले अध्याय थे, वहीं श्री मोदी का कार्यकाल विकास के स्वर्णिम अध्याय हैं।” भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि श्री मोदी स्वतंत्र भारत में जन्मे पहले प्रधानमंत्री हैं और सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले गैर-कांग्रेसी नेता भी। उन्होंने कहा,“प्रधानमंत्री की यह यात्रा सिर्फ चुनावी विजयों की नहीं, बल्कि अविचल निष्ठा, जन-आशीर्वाद, लोकप्रिय नेतृत्व और राष्ट्रनिर्माण की अद्वितीय मिसाल है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups