पटना। बिहार जनता दल यूनाईटेड (JDU) अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा (Umesh Singh Kushwaha) ने आज कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव (Upcoming assembly elections) में संभावित करारी पराजय के भय और सत्ता की व्याकुलता के कारण तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) लगातार राजनीतिक आपा खोते जा रहे हैं। कुशवाहा ने गुरुवार को बयान जारी करते हुए तेजस्वी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी की बढ़ती हुई हताशा अब उनके हाव-भाव और भाषा में स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रही है।
जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष नकारात्मक राजनीति के माध्यम से बिहार की जनता को भ्रमित करने का विफल प्रयास कर रहा है, लेकिन अब जनता पूरी तरह से जागरूक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी का झूठ और भ्रमजाल पूरी तरह से उजागर हो चुका है और उनका मंसूबा कभी सफल नहीं होगा।
श्री कुशवाहा ने आरोप लगाया कि तेजस्वी इस हद तक राजनीतिक कुंठा और हताशा से ग्रस्त हो चुके हैं कि अब न तो उन्हें तर्कों से कोई सरोकार रह गया है और न ही तथ्यों का कोई बोध है।
उन्होंने कहा कि सरकार को बदनाम करने की नीयत से तेजस्वी लगातार तथ्यहीन और भ्रामक आरोप लगा रहे हैं, जो उनके राजनीतिक व्यवहार का स्थायी हिस्सा बन चुका है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार की जागरूक जनता अब तेजस्वी यादव की बातों को गंभीरता से लेना छोड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में तेजस्वी के वक्तव्यों और आरोपों को जनता महज़ हास्यास्पद और मनोरंजन के रूप में ले रही है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jul 24 , 2025, 07:44 PM