BJP Minority Front : कलाम की नसीहतों को जनता के बीच ले जाएगा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा

Thu, Jul 24 , 2025, 12:14 PM

Source : Uni India

लखनऊ: पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम (Dr. APJ Abdul Kalam) की पुण्य तिथि के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश में एक अभियान चलाकर उनकी नसीहतों को जनता तक पहुंचाने का काम करेगी। इससे पहले मोर्चा की तरफ से 25 जुलाई को मेरठ में इससे जुड़ा एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा (BJP Minority Front) की तरफ से 'कलाम को सलाम' नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शहनवाज हुसैन समेत कई नामी हस्तियां मौजूद रहेंगी। इसके पीछे पार्टी का उद्देश्य कलाम की बातों को जन जन तक पहुंचाना है।

अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बासित अली ने बताया कि कि सभी कार्यकर्ताओं को सूचित कर दिया गया है कि 25 जुलाई को पूर्व राष्ट्रपति ‘डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम’ की पुण्यतिथि के अवसर पर ‘कलाम को सलाम’ एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम मेरठ में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में सैयद शहनवाज हुसैन समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। 

इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी मौजूद रहेंगे। अली ने बताया कि कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य लोगों को उनकी नसीहतों के बारे में बताने का काम करेंगे। इसी कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए मेरठ में शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups