चंडीगढ़: हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल (Vyapar Mandal) के प्रांतीय अध्यक्ष एवं हरियाणा में कांन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग (Bajrang Garg) ने सोमवार को कहा कि सरकार व्यापारी, उद्योगपति और आम जनता की जान माल की सुरक्षा करने में विफल रही है। गर्ग ने कहा कि सरकार प्रदेश में अपराध पर अंकुश लगाने की बजाय झूठे आंकड़े पेश कर रही है। सरकार को आंकड़े पेश करने के बजाय व्यापारी और आम जनता की जान माल की सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में गैंगस्टर (gangsters in Haryana), लूटपाट, हत्या, फिरौती और फायरिंग करके सरकार की सुरक्षा की पोल खोल रहे हैं। जींद में सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
जींद जिले में नाै हत्याएं पहले भी हो चुकी है। गुरुग्राम में सात साल के बच्चे का अपहरण करके हत्या कर दी गई। रेवाड़ी में महिला की हत्या करके गहने लूट कर ले गए। बादली में संदीप की दिन दिहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसी प्रकार हिसार में पारस कुकरेजा की हत्या करना और नारनौंद में प्रिसिंपल कि हत्या कर दी गई। हरियाणा में अपराधियों द्वारा हर रोज फायरिंग करके फिरौती मांगने की घटना प्रदेश में आम बात हो गई है।
उन्होंने कहा कि अपराधियों द्वारा जींद, नरवाना, सफीदों, यमुनानगर, रोहतक, गुरुग्राम, हिसार, फरीदाबाद, पानीपत, कुरुक्षेत्र, सिरसा, झज्जर, फतेहाबाद, कैथल आदि जिलों में दिन-दिहाड़े फिरौती व मंथली मांगने की वारदातें हो रही है और अपराधी को फिरौती न मिलने पर हत्या तक कर रहे हैं और गैंगस्टर हत्या करवाने के बाद खुलेआम हत्या की जिम्मेदारी ले रहे है। सरकार का गैंगस्टरों पर कोई डर नही है। प्रदेश का व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता भय के साए में जी रही है।
गर्ग ने कहा कि सरकार को गैंगस्टर और अपराधियों के खिलाफ स्पेशल फोर्स का गठन करके उनका पक्का इलाज करना चाहिए ताकि हरियाणा में अपराध पर अंकुश लगाया जा सकें और प्रदेश के व्यापारी व आम जनता को अपराध से मुक्ति मिल सकें। हरियाणा में लगातार अपराध बढ़ने के कारण प्रदेश में व्यापार व उद्योग पिछड़ता जा रहा है जिसके कारण हरियाणा में बेरोजगारी बढ़ रही है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jul 21 , 2025, 02:08 PM