हावेरी: कर्नाटक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद के अध्यक्ष सलीम अहमद (Legislative Council Chairman Salim Ahmed) ने सोमवार को संकेत दिया कि राज्य में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार (much-awaited cabinet expansion) नवंबर में हो सकता है और कुछ मंत्री स्वेच्छा से अपने पद छोड़ सकते हैं। अहमद ने आज कहा,“कुछ मंत्री इस्तीफा दे सकते हैं, ताकि नये लोगों को अवसर मिल सके। अंतिम निर्णय लेने के लिए आलाकमान और मुख्यमंत्री के बीच एक बैठक होगी। उस बैठक के दौरान पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलनों और नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति संबंधी व्यवस्था भी की जाएगी।”
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (KPCC) नेतृत्व में संभावित बदलावों की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि आलाकमान ने पार्टी नेताओं को सख्त निर्देश दिया है कि वे बिना पूर्व अनुमति के इस मुद्दे पर कोई भी सार्वजनिक बयान न दें। उन्होंने कहा,“खरगे साहब के निर्देशों के अनुसार हमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि प्रदेश अध्यक्ष से जुड़े मामलों पर न बोलें। हाईकमान ने दिशानिर्देश तय किए हैं और हम उनका सख्ती से पालन कर रहे हैं।”कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच स्पष्ट अंतर करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक संस्था के रूप में काम करती है।
उन्होंने कहा,“हमारी पार्टी में चर्चा और विचार-विमर्श होते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष, एक कार्यसमिति और छोटे समूहों की बैठकें होती हैं जहाँ सामूहिक निर्णय लिए जाते हैं। यह भाजपा जैसी एक-व्यक्ति वाली पार्टी नहीं है, जहाँ नरेन्द्र मोदी का शब्द अंतिम होता है।” अहमद ने आरोप लगाया कि भाजपा एक तानाशाही तरीके से काम करती है। उन्होंने कहा,“भाजपा में तानाशाही है। नरेन्द्र मोदी जो कुछ भी कहते हैं, वह सभी नेताओं पर बाध्यकारी होता है। यह उनका निजी बयान कहलाएगा,सामूहिक
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jul 14 , 2025, 12:49 PM