Politics Rajiv Opposition: बिहार में गहन पुनरीक्षण पर सवाल उठाना विपक्ष की घबराहट और हताशा : राजीव

Sun, Jul 13 , 2025, 06:19 PM

Source : Uni India

पटना। जनता दल यूनाईटेड (Janata Dal United) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद (Rajiv Ranjan Prasad) ने आज कहा कि बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण पर सवाल उठाना विपक्ष की घबराहट और हताशा को उजागर करती है।  प्रसाद ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर निशाना साधा और कहा कि मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण एक संवैधानिक प्रक्रिया है, जिसे चुनाव आयोग निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संचालित कर रहा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव द्वारा इस प्रक्रिया पर सवाल उठाना न केवल आयोग की निष्पक्षता पर अनावश्यक संदेह खड़ा करना है, बल्कि बिहार की जनता को भ्रमित करने की कोशिश भी है। यह वही विपक्ष है जो हर जनादेश को अस्वीकार कर साजिश की थ्योरी गढ़ता रहा है। जब जनता का समर्थन नहीं मिला, तब चुनावी प्रक्रिया पर ही सवाल उठाने लगे हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि विपक्षी दलों की तमाम कोशिशों के बावजूद सर्वोच्च न्यायालय ने इस अभियान पर रोक नहीं लगाई और नियमों एवं प्रक्रियाओं के मुताबिक राज्य में सफलतापूर्वक गहन पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में विपक्ष की अपील को जनता ने खारिज कर दिया है।  प्रसाद ने कहा कि तेजस्वी यादव का यह आरोप साबित करता है कि उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी हार दिखने लगी है, और इसी बौखलाहट में वह अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। 

उन्होंने विपक्ष से अपील करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का सम्मान करें और चुनाव आयोग की स्वायत्तता पर भरोसा रखें। जदयू नेता ने तेजस्वी यादव को नसीहत देते हुए कहा कि जहां तक राज्य की कानून व्यवस्था का सवाल है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में बिहार ने विगत वर्षों में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, पुलिस आधुनिकीकरण और न्याय के साथ विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां दर्ज की हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups