मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) की डॉक्यूमेंट्री जीरो से रिस्टार्ट (Zero Se Restart) का एक्सक्लूसिव ग्लोबल प्रीमियर प्राइम वीडियो (Global premiere on Prime Video) पर आज हुआ। विनोद चोपड़ा फिल्म्स के बैनर तले बनी यह डॉक्यूमेंट्री 12वीं फेल (12th Fail) फिल्म कैसे बनी, उसी पर आधारित है। इसे जसकुंवर सिंह कोहली ने एडिट और निर्देशित किया है। इसमें विधु विनोद चोपड़ा को उनकी टीम और एक्टर्स के साथ शूटिंग के दौरान दिखाया गया है। यह डॉक्यूमेंट्री अब प्राइम वीडियो पर भारत सहित 200 से ज्यादा देशों में देखी जा सकती है।
विधु विनोद चोपड़ा ने कहा, जीरो से रिस्टार्ट शुरू में भले ही एक 'बिहाइंड-द-सीन्स' डॉक्यूमेंट्री लगे, और हां, वो है भी। लेकिन जब इसे देखा जाएगा, तो मैं उम्मीद करता हूं कि इससे एक और भी ज़्यादा ताक़तवर कहानी सामने आएगी। जब मैंने 12वीं फेल पर काम शुरू किया, तो मुझे खुद नहीं पता था कि इसे कैसे शूट करना है और फिर भी, ये फिल्म बनकर सामने है। ये एक जश्न है उस हिम्मत का जो हर रचनात्मक प्रक्रिया में छिपी होती है। जीरो से रिस्टार्ट इस बात की मिसाल है कि जब आप खुद को फिर से शुरू करने की इजाज़त देते हैं, तभी मेहनत, विनम्रता और तरक्की मिलती है।
अभिनेता विक्रांत मैसी ने कहा, जीरो से रिस्टार्ट ने वो डर, वो जुनून और वो भरोसा दोबारा जगा दिया। हमने ऐसी जगहों पर शूटिंग की जहाँ ना माहौल, ना सुरक्षा कुछ भी तय नहीं था। एक कहानी जिसे शुरू में कोई लेना नहीं चाहता था, उसके लिए मिस्टर चोपड़ा को बार-बार स्क्रिप्ट दोबारा लिखते देखना, और उनकी टीम को बिना थके काम करते देखना वाकई प्रेरणादायक था।मैं प्राइम वीडियो का शुक्रगुज़ार हूँ कि इस ईमानदार और असली सफ़र को अब दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाया जा रहा है। इस सफ़र का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है, और मैं उम्मीद करता हूँ कि यह फिल्म औरों को भी अपने सपनों के पीछे भागने की प्रेरणा देगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jul 10 , 2025, 11:33 AM