नवादा: बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पिछड़ो से मताधिकार का हक छीन लेना चाहती है। यादव ने नवादा में आईटीआई मैदान में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव कहा करते थे कि 'वोट का राज मतलब छोट का राज', लेकिन भाजपा वोट का अधिकार पिछड़ो से छीनना चाहती है।
उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं को सचेत रहने की जरूरत है। उन्होंने मतदाताओं से अपना नाम वोटरलिस्ट में अवश्य जुड़वा लेने को कहा वरना वंचित होने की स्थिति में पेंशन और राशन दोनो से हाथ धोना पड़ेगा। यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार संभल नही रहा है। वह थक चुके हैं और बिहार में भ्रष्ट्राचार, अपराध, बेरोजगारी, गरीबी और पलायन बढ़ाता जा रहा है। उन्होंने आंकड़ों के हवाले से कहा कि बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है।
अपने भाषण के दौरान उन्होंने जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और अशोक चौधरी का नाम लिया और कहा कि एनडीए अब नेशनल दामाद एलांयस बन गया है। गौरतलब है कि नवादा में आयोजित इस समारोह में तेजस्वी यादव के सामने जदयू के पूर्व विधायक कौशल यादव, पूर्णिमा यादव और पूर्व विधान पार्षद सलमान रागीव ने राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की, लेकिन इस मौके पर नवादा जिले से जीतकर आने वाले तीनो राजद विधायक विभा देवी, प्रकाशवीर और मोहम्मद कामरान अनुपस्थित थे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jul 10 , 2025, 07:38 AM