नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने गुजरात की महीसागर नदी (Mahisagar river) पर बने गंभीरा पुल हादसे (Gambhira bridge accident) में मरने वाले लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सत्ता के संरक्षण में हो रही इस लापरवाही और भ्रष्टाचार की कीमत आम लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक्स पर कहा कि गुजरात में हुआ यह हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
लेकिन इस समय एक अहम सवाल भी पूछना ज़रूरी है। उन्होंने कहा ''पिछले 30 सालों से गुजरात की सत्ता में बैठी भाजपा क्या यह बताएगी कि बार-बार ऐसे घटिया और जानलेवा पुल गुजरात में कैसे बन रहे हैं, जो भरभराकर गिर जाते हैं? सत्ता के संरक्षण में हो रही इस लापरवाही और भ्रष्टाचार की कीमत आम लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है। इस दुर्घटना के ज़िम्मेदार चाहे कितने भी प्रभावशाली और रसूखदार लोग क्यों न हों, उनके खिलाफ सख़्त से सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए।
तभी हम भविष्य में ऐसे हादसों को रोक पाएंगे और निर्दोष लोगों की जान बचा पाएंगे।'' आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रभारी गोपाल राय ने एक्स पर कहा ''गुजरात में भाजपा का तथाकथित विकास मॉडल फिर गिर गया। वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला पुल बीच से टूटा, कई लोगों समेत गाड़ियां नदी में गिर गई। बीते दिनों मोरबी पुल हादसा हो, या राजकोट अग्निकांड, या फिर सूरत का तक्षशिला हादसा, हर बार भाजपा की लापरवाही और भ्रष्टाचार ने सैकड़ों मासूमों की जान ली है। गुजरात अब और नहीं सहेगा, बदल के रहेगा।'' उल्लेखनीय है कि गुजरात में वडोदरा जिले के पादरा क्षेत्र में बुधवार को महिसागर नदी पर बने गंभीरा पुल के अचानक ढहने से दस लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jul 09 , 2025, 04:09 PM