भुवनेश्वर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता मनमोहन सामल (leader Manmohan Samal) को आज लगातार दूसरी बार पार्टी की ओडिशा इकाई का अध्यक्ष चुन लिया गया। सामल का प्रदेश इकाई अध्यक्ष के रूप में चौथा कार्यकाल है। वह इससे पहले 1999-2000, 2000-2004 और मार्च 2023 में इस पद पर रह चुके हैं। सामल को सर्वसम्मति से और निर्विरोध चुना गया, क्योंकि नामांकन दाखिल करने वाले वह एकमात्र उम्मीदवार थे।
पार्टी चुनाव पर्यवेक्षक संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) ने राज्य भाजपा अध्यक्ष के रूप में श्री सामल के नाम की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने वर्ष 2024 का विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वह बीजद उम्मीदवार से हार गए थे। वह 2004 में धामनगर निर्वाचन क्षेत्र से ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए और बाद में तत्कालीन मुख्यमंत्री नवीन पटनायक नीत बीजद-भाजपा गठबंधन सरकार में राजस्व, खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री के रूप में कार्य किया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jul 08 , 2025, 01:52 PM