रायपुर: कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोलते हुए दोनों पर ही उद्योगपतियों का समर्थन करने व लोगों के जीवन को तबाह करने का आरोप लगाया।
खरगे ने यहां साइंस कॉलेज में पार्टी की ओर से आयोजित ‘किसान-जवान-संविधान सभा’ में यह आरोप लगाए। उन्होंने कहा,“श्री अमित शाह बार-बार छत्तीसगढ़ क्यों आ रहे हैं? क्या उनका घर है या ससुराल है? बहुत सारे उद्योगपति केवल राज्य में कोयला और अन्य खनिज भंडारों को ‘लूटने’ के लिए आ रहे हैं और उन्हें यहां के लोगों की कोई चिंता नहीं है। मोदी जी और शाह जी उद्योगपतियों का समर्थन करते रहे हैं।
शाह खनिजों की जांच करने के लिए यहां आते रहे हैं।” उक्त बाते आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रायपुर के साइंस कॉलेज में आयोजित किसान-जवान-श्री खरगे ने संबोधन की शुरुआत ‘जय जोहार...., छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया....’ के नारे से करते हुए कहा कि
छत्तीसगढ़ के रायपुर से सामाजिक न्याय का जो नारा बुलंद हुआ उसने 2024 में मोदी सरकार के अहंकार को तोड़ दिया। रायपुर में मेरी अध्यक्षता में कांग्रेस का महाधिवेशन हुआ था, जब भूपेश बघेल सीएम थे। आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ऐसी हालात में है कि खुद की सरकार भी नहीं बना सकी।
मोदी जी सिर्फ दो टांग लेकर चल रहे हैं, वो भी दूसरे का। एक टांग नीतीश बाबू और एक टांग तेदेपा (चंद्राबाबू नायडू नीत तेलुगू) का है। एक ने भी लात मार दी तो मोदीजी हार जाएंगे। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि श्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के लोगों के जीवन को तबाह करने का काम किया।
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया, “भाजपा के लोग हर जगह मिलकर गरीबों को लूटने का काम कर रहे हैं। भाजपा अपने वादों को भूल गई। छत्तीसगढ़ के किसानों और जवानों को साधते हुए कहा कि श्री मोदी ने जो-जो वादे किये थे, वो पूरा नहीं किये। किसानों और जवानों के साथ धोखा किया।”
उन्होंने आरोप लगाया,“भाजपा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) समेत केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर हमारे नेताओं को डराने का काम करती है। वह देश में हर किसी को डराने की कोशिश कर रही है और अपने विरोधियों के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है लेकिन हम कभी नहीं डरेंगे। छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित हमारे पार्टी नेताओं को परेशान किया जा रहा है।”
राज्यसभा में विपक्ष के नेता खरगे ने दावा किया, “मोदी सरकार में गरीबों को लूटा जा रहा है। उन्होंने युवाओं और किसानों को साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हमारे छत्तीसगढ़ के जवानों और किसानों को धोखा दिया क्योंकि वह झूठ बोलती है।
ये लोग कैसे जीत जाते हैं समझ नहीं आता। ये इतना झूठ बोलते हैं इसीलिए मैं कहता हूं कि ये झूठों के सरदार हैं। ये लोग डबल इंजन की बात करते हैं, ये कैसा डबल इंजन हैं। एक छोटा और एक बड़ा है तो गाड़ी कैसे चलेगी, जो गुलामगिरी करते हैं वही लोग ये सब करते हैं।”
उन्होंने भाजपा पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा के लोग ऐसा क्या कर रहे हैं कि 2025-26 में इन्होंने 47 हजार करोड़ कर्ज लिया। हमारे जमाने में एक रुपए भी कर्ज बढ़ता था तो लोग रास्ते पर आते थे। कहां है वो लोग, अब क्यों नहीं आते? 11 साल में जो काम इन्हें ठीक से करना था वो नहीं किया। अब फिर प्रदेश का कर्ज बढ़ा रहे हैं।
खरगे ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव को लेकर कहा कि दो बार मीटिंग हुई, दूसरी बार भी प्रधानमंत्री मोदी मीटिंग में नहीं आए। ये शर्मनाक है। ये विपक्ष ही नहीं देश के लोगों की बेइज्जती है। बार-बार बुलाने के बाद भी श्री मोदी नहीं आते हैं। ये शर्म की बात है।
उन्होंने आदिवासियों को साधते हुए अपने ‘जल, जंगल और जमीन’ की रक्षा की लड़ाई में एकजुट रहने के लिये कहा। उन्होंने कहा कि हमें अपने जल, जंगल, जमीन की रक्षा करनी है तो सभी को भाजपा के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होना होगा। आज अडानी और अंबानी जैसे लोग छत्तीसगढ़ आकर जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। वे खदानों के लिए जंगलों में लाखों पेड़ काट रहे हैं। मोदी हमारे आदिवासी भाइयों और छत्तीसगढ़ के लोगों का जीवन बर्बाद कर रहे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने श्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास विदेशों में दौरा करने का समय है, लेकिन मणिपुर जाने का समय नहीं है जहां मई 2023 से जातीय संघर्ष चल रहा है। भाजपा नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी की नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को फंसाने की भी कोशिश की।
वे हमेशा कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। भाजपा चुनाव से पहले बहुत सारे वादे करती है, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्हें भूल जाती है। हर किसी को डराना उनकी आदत है। आप तभी बचेंगे जब आप डरेंगे नहीं।
खरगे ने राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर तंज कसते हुए कहा,“छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री मोदी के निर्देशों का पालन करते हैं। अगर वे कहते हैं उठो, तो वे उठ जाते हैं। अगर वह कहते हैं बैठो, तो वे बैठ जाते हैं। इतना अपमान सह रहे हैं, लेकिन पद नहीं छोड़ रहे। यह छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात है।”
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jul 08 , 2025, 07:58 AM