पटना। बिहार भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र (Prabhakar Kumar Mishra) ने आरोप लगाया है कि नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) नेता तेजस्वी यादव भ्रम फ़ैलाकर वोट बटोरना चाहते हैं। मिश्र ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कुछ लोग संवैधानिक संस्थाओं के कार्यों में अपनी टांग अड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन का विरोध करनेवाले वहीं लोग हैं, जिन्हें देश की संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास नहीं है। ये लोग अपनी सुविधा से कार्य करना चाहते हैं।
मिश्र ने कहा, 'दुर्भाग्यवश देश में कुछ ऐसे राजनीतिक दल (political parties) हैं, जो वोट के लिए हमेशा ग़लत रास्ता चुनते हैं और तुष्टीकरण की नीति अपनाते हैं। ये लोग जातीय गोलबंदी के लिए समाज में नफ़रत के बीज बोते हैं और लोकतंत्र को लूटतंत्र में बदलने की कोशिश करते हैं। बीस साल पहले 2005 में इनके पाप का घड़ा भर गया और बिहार की जनता ने इन्हें सत्ता से नीचे धकेल दिया।
भाजपा प्रवक्ता ने राजद और दूसरे विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि ये वही लोग हैं, जो वोट की खातिर घुसपैठ को बढ़ावा देते हैं और जब वोटरलिस्ट वेरिफिकेशन के माध्यम से घुसपैठियों को मताधिकार से वंचित रखने के उपाय किए जाते हैं, तो उसका विरोध करते हैं। इनके लिए देश नहीं, अपना स्वार्थ पहले है। लेकिन, अब इनकी एक नहीं चलेगी और घुसपैठियों को वोट देने नहीं दिया जाएगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jul 07 , 2025, 07:06 PM