Who Is Sara Arjun: 20 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांस करेंगे रणवीर सिंह, आखिर कौन हैं सारा अर्जुन ?

Mon, Jul 07 , 2025, 01:45 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Sara Arjun In Dhurandhar: रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 'धुरंधर (Dhurandhar)' का ट्रेलर उनके जन्मदिन पर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर इस समय सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इसके अलावा एक और बात सभी को चौंका रही है। वो ये कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) 20 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। रणवीर सिंह जिस एक्ट्रेस के साथ रोमांस कर रहे हैं, वो उनकी आधी उम्र की है। यानी वो 20 साल की एक्ट्रेस है। वो एक बेहद टैलेंटेड एक्टर की बेटी है। इस एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट (child artist) काम किया है।

20 साल की इस एक्ट्रेस ने एक ब्लॉकबस्टर फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के बचपन का रोल किया था। इस एक्ट्रेस का नाम सारा अर्जुन (Sara Arjun) है। सारा एक्टर अर्जुन की बेटी हैं। राज अर्जुन ने 'सीक्रेट सुपरस्टार' और 'थलाइवी' समेत कई फिल्मों में मुख्य और अहम भूमिकाएं निभाई हैं। सारा की मां सान्या अर्जुन हैं, जो सारा के सारे काम और करियर को मैनेज करती हैं। सारा अर्जुन ने छोटी सी उम्र में ही अपनी पहचान बना ली थी। गुल्टे के मुताबिक सारा भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट हैं।

 2023 में जब वह 18 साल की थीं, तब उन्होंने 10 करोड़ रुपए तक कमाए थे। सारा अर्जुन का जन्म 18 जून 2005 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने शोबिज में तब कदम रखा, जब वह बोल नहीं पाती थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापनों से की और पांच साल की उम्र तक वह 100 से ज्यादा टीवी विज्ञापनों में नजर आ चुकी थीं। सारा अर्जुन ने मैकडॉनल्ड्स और मैगी जैसे बड़े ब्रैंड के साथ-साथ डिटर्जेंट और चॉकलेट के विज्ञापनों में काम किया और घर-घर में मशहूर हो गईं। सारा ने 2011 में तमिल फिल्म 'देवा थिरुमगल' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। उस वक्त वह 6 साल की थीं। 

तमिल फिल्म इंडस्ट्री में लोगों का दिल जीतने के बाद सारा अर्जुन ने हिंदी, मलयालम और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया। वह 'एक थी डायन', '404', 'जज्बा' और 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स' जैसी हिंदी फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने 'सैवम', 'सिलु करुपट्टी' और मणिरत्नम की महाकाव्य 'पोन्नियिन सेलवन: भाग 1 और 2' में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं। 'धुरंधर' आदित्य धर द्वारा निर्देशित एक एक्शन-जासूस फिल्म है। बॉलीवुड में बतौर लीड एक्ट्रेस यह उनकी पहली फिल्म है। यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म उनके करियर के लिए गेम-चेंजर हो सकती है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups