ऋषभ शेट्टी के जन्मदिन पर रिलीज़ हुआ फिल्म ‘कंतारा: चैप्टर 1’ का पोस्टर! दिखा  ऋषभ शेट्टी का दमदार अवतार

Mon, Jul 07 , 2025, 12:35 PM

Source : Uni India

मुंबई: दक्षिण भारतीय फिल्म स्टार ऋषभ शेट्टी (South Indian film star Rishab Shetty) के जन्मदिन पर होम्बले फिल्म्स की फिल्म ‘कंतारा: चैप्टर 1(Kantara: Chapter 1)’ का दमदार पोस्टर रिलीज किया गया है। फिल्म कंतारा के 2022 में रिलीज़ के साथ ही भारतीय सिनेमा (Indian cinema) में एक नया मोड़ देखने को मिला। यह फिल्म साल की सबसे बड़ी स्लीपर हिट बनकर उभरी और सफलता के नए बेंचमार्क सेट करते हुए बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। अब जब कंतारा: चैप्टर 1 की घोषणा हो चुकी है, जो इस ब्लॉकबस्टर का प्रीक्वल है। यह फिल्म इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक बन चुकी है।

ऋषभ शेट्टी के अब तक न देखे गए दमदार अवतार वाले पोस्टर ने पहले ही दर्शकों के बीच जोरदार चर्चा छेड़ दी थी। अब मेकर्स ने एक नया पोस्टर जारी करते हुए शूटिंग पूरी होने की घोषणा कर दी है।ऋषभ शेट्टी के जन्मदिन पर मेकर्स ने एक नया पोस्टर जारी किया है, जिसने फैंस की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है।
होम्बले फिल्म्स 2022 की इस मास्टरपीस फिल्म की विरासत को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। 

कंतारा: चैप्टर 1 के लिए मेकर्स ने एक जबरदस्त वॉर सीक्वेंस तैयार किया है, जिसमें देश और विदेश के विशेषज्ञों की मदद ली गई है। इस सीन के लिए 500 से ज़्यादा ट्रेन्ड फाइटर्स और करीब 3000 लोगों को शामिल किया गया है। इसे पहाड़ी इलाकों में फैले 25 एकड़ के पूरे कस्बे में लगभग 45 से 50 दिनों तक शूट किया गया है। यह भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे बड़े सीन में से एक माना जा रहा है। कंतारा: चैप्टर 1, 02 अक्टूबर 2025 को रिलीज़ होने वाली है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups