Ranveer Singh : 40 वर्ष के हुये रणबीर सिंह

Sun, Jul 06 , 2025, 11:41 AM

Source : Uni India

मुंबई। बालीवुड (Bollywood) के जानेमाने अभिनेता रणवीर सिंह (Actor Ranveer Singh) आज 40 वर्ष के हो गये।
06 जुलाई 1985 को मुंबई में जन्मे रणवीर सिंह (Ranveer Singh was born) बचपन के दिनो से ही अभिनेता बनने का ख्वाब देखा करते थे।रणवीर ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 2010 में प्रदर्शित यशराज बैनर (Yash Raj banner displayed) तले बनी रोमांटिक फिल्म बैड बाजा बारात (Bad Baaja Baaraat romantic movie) से की।इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के डेब्यू पुरस्कार से सम्मानित किये गये।
वर्ष 2012 में उन्हें एक बार फिर से यशराज फिल्मस की फिल्म लेडिज वर्सेज रिकी बहल में काम करने का अवसर मिला।हालांकि यह फिल्म टिकट खिडकी पर कुछ खास कमाल नही दिखा सकी। रणवीर की तीसरी फिल्म लुटेरा प्रदर्शित हुयी है।फिल्म ने टिकट खिड़की पर औसत सफलता हासिल की लेकिन उनका अभिनय दर्शकों को बेहद पसंद आया।
वर्ष 2013 में रणबीर सिंह की एक और सुपरहिट फिल्म गोलियो की रासलीला रामलीला प्रदर्शित हुयी।संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर सिंह और दीपिका पादुकोण की केमेस्ट्री को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।फिल्म ने टिकट खिड़की पर 100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की।वर्ष 2014 में रणबीर सिंह को एक बार फिर से यशराज बैनर तले बनी फिल्म गुंडे में काम करने का अवसर मिला।कोल माफियाओं के इर्द गिर्द घूमती इस फिल्म में रणबीर सिंह ने अपनी चॉकलेटी इमेज से अलग हटकर मवाली गुंडेकी भूमिका निभायी1फिल्म में उनका यह अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आया। फिल्म गुंडे टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी।

रणबीर सिंह की वर्ष 2015 में दिल धड़कने दो और बाजीराव मस्तानी जैसी हिट फिल्म प्रदर्शित हुयी है। बाजीराव मस्तानी के लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। वर्ष 2018 में रणवीर सिंह की फिल्म ‘पद्मावत’ प्रदर्शित हुयी जिसने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की कमाई की है। इसी वर्ष रणवीर की फिल्म ‘सिंबा’ भी प्रदर्शित हुयी जिसने बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ की कमाई की। इस वर्ष रणवीर ने दीपिका पादुकोण के साथ शादी कर ली।
वर्ष 2019 में रणवीर की फिल्म ‘गली बॉय’ प्रदर्शित हुयी है। जोया अख्तर के निर्देशित इस फिल्म की कहानी मुंबई की सड़कों के रैपर्स की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में रणवीर रैपर की भूमिका में नजर आये। इस फिल्म के लिये रणवीर सिंह अपने दमदार अभिनय के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किये गये।
रणवीर सिंह ने वर्ष 2021 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म 83 में काम किया। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने कपिलदेव का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये रणवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।वर्ष 2022 में रणवीर सिंह की सर्कस और जयेशभाई जोरदार में काम किया लेकिन दोनों फिल्में सफल नहीं हुयी। वर्ष 2023 में रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी प्रदर्शित हुयी। रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म धुरंधर में काम कर रहे हैं।

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups