नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) ने गौतम अश्विन अंखड (Gautam Ashwin Ankhad) और महेंद्र माधवराव नेर्लिकर (Mahendra Madhavrao Nerlikar) को बॉम्बे उच्च न्यायालय (Bombay High Court) का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर उनकी नियुक्ति से संबंधित घोषणा की।
अधिसूचना में कहा, “राष्ट्रपति भारतीय संविधान के अनुच्छेद 224 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए श्री गौतम अश्विन अंखड और श्री महेंद्र माधवराव नेर्लिकर को वरिष्ठता के क्रम में दो वर्ष की अवधि के लिए बॉम्बे उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करते हैं, जो उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होगा।”
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jul 04 , 2025, 12:07 PM