मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) ने अपनी आने वाली फिल्म 'तन्वी द ग्रेट (Tanvi the Great)' का ट्रेलर पसंद किये जाने को लेकर प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है। निर्देशक अनुपम खेर की आने वाली फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' का ट्रेलर (Trailer of Tanvi the Great) हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। अनुपम खेर ने इस फिल्म के निर्देशन करने के अलावा इसमें अभिनय भी किया है। अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह प्रशंसकों को धन्यवाद देते हुये नजर आ रहे हैं।
अनुपम खेर ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, लास्ट टाइम जब सुबह-सुबह उठकर वीडियो बनाया था तो नींद चिंता की वजह से नहीं आ रही थी! लेकिन आज खुशी से जल्दी उठ गया, क्योंकि आप सबको तन्वी द ग्रेट का ट्रेलर पसंद आ रहा है। और आप सब दिल से इसकी तारीफ कर रहे हैं।
मेरे लिए आप से बड़ा इंफ्लुएंसर कोई नहीं है! सच्चाई से कही बात दिल को छूती ही छूती है! धन्यवाद ट्रेलर को इतना सारा प्यार देने के लिए। फिल्म तन्वी द ग्रेट में शुभांगी दत्त मुख्य भूमिका में हैं, जबकि जैकी श्रॉफ, बोमन ईरानी, पल्लवी जोशी, करण टैकर और इयान ग्लेन जैसे कलाकार अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं। निर्देशन और कहानी अनुपम खेर की है।यह फिल्म 18 जुलाई को रिलीज होगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jul 02 , 2025, 03:03 PM