नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस नेताओं पर तीखा प्रहार किया है और कहा कि इनके डीएनए (DNA) में ही भ्रष्टाचार है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी (Pradeep Bhandari) ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) जी के 'डिजिटल इंडिया मिशन' के 10 साल पूरे हो गये और आज देश की जनता के सामने दो मॉडल हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां भ्रष्टाचारी, परिवारवादी, ‘नमाजवादी’ विपक्ष का मॉडल है, तो दूसरी ओर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और अब सबका प्रयास वाली श्री मोदी के विकास का मॉडल है।
उन्होंने कहा कि एक ओर हिमाचल प्रदेश में एक सरकारी कर्मचारी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के करीबी पीटते हैं, तो वहीं कर्नाटक में ये योजनाओं में भ्रष्टाचार करते हैं और कुर्सी की लड़ाई में व्यस्त रहते हैं, क्योंकि इनके डीएनए में ही भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि सरकार एक रुपया गरीबों के लिए भेजती है, तो जनता तक 15 पैसा पहुंचता है। आज कांग्रेस शासित राज्यों में वही हो रहा है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jul 01 , 2025, 10:20 PM