भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर संभाग के भरतपुर एवं धौलपुर में मंगलवार को मानसून की बरसात से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हाे गया। भरतपुर शहर की 20 से अधिक अधिक कालोनियों में जलभराव (Waterlogging) के कारण लोग घरों में कैद होने पर मजवूर हैं। साथ ही मुख्यमंत्री जनसुनवाई केंद्र में पानी भर जाने के कारण उसे बंद कर देना पड़ा है। गर्मियों की छुट्टियों के बाद मंगलवार को खुले स्कूलों तक पहुंचने से पहले बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
धौलपुर में सोमवार देर रात हुई भारी बारिश (Heavy rain) से शहर में जलभराव की स्थिति बन गई है। शहर के कोर्ट परिसर, जगन चौराहा और संतोषी माता मंदिर समेत कई क्षेत्रों में घुटनों तक पानी भर गया है। बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह दीवारें गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। मौरोली के बिछिया गांव में दीवार गिरने से एक मवेशी की मौत हो गई। इस हादसे में एक युवक शिवम शर्मा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jul 01 , 2025, 10:05 PM