महिला विधायक के साथ दुर्व्यवहार आप की अक्षमता को उजागर करता है: ब्रह्मपुरा

Tue, Jul 01 , 2025, 08:40 PM

Source : Uni India

तरनतारन। शिरोमणि अकाली दल के उपाध्यक्ष रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा (Ravinder Singh Brahmpura) ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) सरकार की कथित राजनीतिक प्रतिशोध और लोकतंत्र को खतरे में डालने वाली कार्रवाइयों की कड़ी निंदा की है। ब्रह्मपुरा ने निर्वाचित महिला विधायक गनीव कौर मजीठिया को उनके ही घर में प्रवेश से रोकने के सरकार के फैसले की आलोचना करते हुए कहा,“ लोकतांत्रिक सिद्धांतों का यह घोर उल्लंघन आप की सत्तावादी मानसिकता को दर्शाता है।” उन्होंने अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के साथ किये गये व्यवहार को वैध जांच के बजाय डराने-धमकाने वाला बताया और सरकार पर नागरिकों में भय पैदा करने के लिए दमनकारी हथकंडे अपनाने का आरोप लगाया।

ब्रह्मपुरा ने आप के भीतर के पाखंड को उजागर किया और बताया कि जहां एक पूर्व कैबिनेट मंत्री को बेबुनियाद आरोपों पर गलत तरीके से आतंकवादी करार दिया जाता है, मुख्यमंत्री श्री मान ड्रग तस्करी और अवैध रेत खनन सहित राष्ट्र विरोधी साजिशों में शामिल विधायकों को बचाते हैं। ब्रह्मपुरा ने कहा, “ ऐसी हरकतें राष्ट्रीय अखंडता के प्रति पूरी तरह से उपेक्षा को दर्शाती हैं। ” उन्होंने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया द्वारा गंभीर अपराधों में फंसे कुछ आप विधायकों की कार्रवाई के जवाब में हाल ही में की गयी कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए कहा, “ राज्यपाल का दृढ़ रुख हमारे राज्य शासन की अखंडता को बहाल करने में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

हम जवाबदेही सुनिश्चित करने के प्रयासों के साथ एकजुटता से खड़े हैं और उम्मीद करते हैं कि हमारे देश के खिलाफ साजिश रचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। ”ब्रह्मपुरा ने आप सरकार को चेतावनी देते हुए कहा, “ किसी भी स्तर का उत्पीड़न भगवंत मान प्रशासन की विफलताओं को नहीं छिपा सकता। शिरोमणि अकाली दल सच्चाई और न्याय के लिए दृढ़ता से खड़ा है और राजनीतिक प्रतिशोध के इस चक्र को बर्दाश्त नहीं करेगा। ” उन्होंने आप से राजनीतिक विरोधियों (Political opponents) को निशाना बनाने के बजाय रचनात्मक एजेंडे पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups