अलपुझा: केरल में 2016 में सत्ता में आयी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI(M)) नीत वामपंथी सरकार ने पुनर्वास योजना (rehabilitation scheme) के तहत मछुआरों के लिए 12,000 मकान और 6,300 फ्लैट बनाकर उन्हें सौंपे हैं। मत्स्य पालन मंत्री साजी चेरियन (Fisheries Minister Saji Cherian) ने कहा कि मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन (Chief Minister Pinarayi Vijayan) जल्द ही नवनिर्मित 400 फ्लैटों की चाबियां मछुआरों सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि वामपंथी सरकार ने समुद्री कटाव से बचाने के लिए 344 करोड़ रुपये की लागत से चेल्लनम में समुद्री दीवार का निर्माण पूरा कर लिया है।
उन्होंने कहा कि सरकार जहां भी आवश्यक हो समुद्री दीवारें बनाकर राज्य के तटीय इलाकों की रक्षा के लिए लगातार काम कर रही है। श्री चेरियन ने कहा कि सरकार ने ऐसी योजनाएं लागू की हैं, जिनके तहत उन मछुआरों के बच्चों को एक लाख रुपये तक की सहायता दी जाती है जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है। इस वर्ष 26 छात्रों ने सरकार द्वारा प्रदान की गई मुफ्त प्रवेश कोचिंग के माध्यम से मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाया। सरकार ने हाल के वर्षों में मछुआरा समुदाय के 90 छात्र डॉक्टर बन गए हैं।
उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में छात्र इंजीनियरिंग, कानून और शिक्षण जैसे पेशेवर पाठ्यक्रमों का भी अध्ययन कर रहे हैं। सिविल सेवाओं में रुचि रखने वालों को सिविल सेवा अकादमी के माध्यम से प्रशिक्षण और आवास दोनों प्रदान किए जाते हैं। केरल भारत का एकमात्र राज्य है जिसने ‘मछुआरा’ समुदाय के दो छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए सरकारी खर्च पर यूरोप भेजा है। उनकी शिक्षा पर 90 लाख रुपये खर्च किए हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jul 01 , 2025, 02:21 PM