52 साल के हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ! बधाइयों का लगा तांता

Tue, Jul 01 , 2025, 12:07 PM

Source : Uni India

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (former Uttar Pradesh Chief Minister Akhilesh Yadav) आज 52 वर्ष के हो गये। उनके जन्मदिन पर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती (BSP supremo Mayawati) समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने शुभकामनायें प्रेषित की हैं। एक जुलाई 1973 को इटावा के सैफई में जन्मे श्री यादव पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पहली संतान है। उनके जन्मदिन पर सैफई और पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में जश्न का माहौल है। पार्टी कार्यालय पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं का जुटना शुरु हो गया है। 

इस अवसर पर भंडारा और रक्तदान शिविर के आयोजन की तैयारी की गयी है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री यादव को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुये एक्स पर पोस्ट किया “ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। 

इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा अध्यक्ष ने एक्स पर लिखा “ समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में सांसद श्री अखिलेश यादव जी को आज उनके जन्म दिन पर हार्दिक बधाई तथा उनके सुखी व दीर्घायु जीवन की भी ढेरों शुभकामनायें।” सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दोनो राजनेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुये अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया “आपकी शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद।”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups