BJP protest: कांग्रेस का बिना अनुमति लिए विरोध प्रदर्शन करना गलत- भाजपा!

Mon, Jun 30 , 2025, 09:54 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

बेंगलुरू। कर्नाटक विधान परिषद में विपक्ष के नेता सी नारायणस्वामी (C Narayanaswamy) ने आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यालय के सामने पुलिस की अनुमति के बिना कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन (protest) को 'गुंडागर्दी' (hooliganism) करार देते उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

नारायणस्वामी ने वसंत नगर स्थित बेंगलुरू पुलिस आयुक्त कार्यालय में औपचारिक शिकायत सौंपने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा 'हम उनके लोकतांत्रिक अधिकार का सम्मान करते हैं। लेकिन बिना अनुमति या पुलिस को सूचना दिए बिना विरोध प्रदर्शन करना गुंडागर्दी के बराबर है। हमने पुलिस आयुक्त को अवगत करा दिया गया है और उनसे आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया है।'नारायणस्वामी ने आरोप लगाया कि 28 जून को जब भाजपा नेता बैठक के बाद पार्टी कार्यालय से बाहर निकल रहे थे तो करीब 13 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंच कर पुलिस को पूर्व सूचना दिए बिना विरोध प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा 'हमारे पास 200-300 भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। अगर हम चाहते तो उन्हें खुद ही रोक सकते थे।' उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के बाद भी 7-8 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक अन्य समूह ने कुछ ही मिनटों बाद विरोध प्रदर्शन फिर से शुरू कर दिया। उन्होंने दावा किया “यह एक महीने में तीन से चार बार हुआ है जिसमें यह पहले 13 और फिर 26 तारीख को हुआ। फिर भी उनके खिलाफ कोई प्राथमिकी या मामला दर्ज नहीं किया गया है। इसके विपरीत पोस्टर चिपकाने के लिए हमारे खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। हम अब कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। न्याय सभी के लिए समान होना चाहिए।” उन्होंने कहा “ हम इसे आयुक्त के संज्ञान में लेकर आए हैं और उन्होंने आश्वासन दिया है कि मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। अगर ऐसा ही चलता रहा तो हम भी अगला कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे।”इस अवसर पर भाजपा विधान परिषद के मुख्य सचेतक एन रवि कुमार ने 28 जून को भाजपा कार्यालय के बाहर किए गए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शनों पर रोष जताया। “

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups