Madan Rathore on Modi's Mann Ki Baat: मोदी ने योग दिवस से लेकर लोकल फॉर वाेकल अभियान की चर्चा की!

Mon, Jun 30 , 2025, 08:47 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जयपुर: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़(Madan Rathore) ने कहा है कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में योग दिवस, आपातकाल, स्वास्थ्य क्षेत्र में उपलब्धि से लेकर वोकल फॉर लोकल अभियान की चर्चा की।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 123वें “मन की बात” कार्यक्रम को सुना गया। मन की बात कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, मंत्री वासुदेव चावना, स्टेफी चौहान, पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, सहप्रभारी रजनीश चनाना, प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र कटारा, अपूर्वा सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राठौड़ ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस की उपलब्धियां, तीर्थ यात्रा सेवा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा, आपातकाल, संविधान, संवेदनशील स्मृति, बोडोलैंड में फुटबॉल उत्साह, आत्मनिर्भर भारत, महिला नेतृत्व एवं स्थानीय उत्पाद, पर्यावरण संरक्षण के प्रेरक अभियान, अंतरिक्ष में भारत की प्रगति आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

राठौड़ ने बताया कि मोदी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वैश्विक भागीदारी उल्लेखनीय रही। कैलाश मानसरोवर, अमरनाथ यात्रा और सावन मास में धार्मिक यात्राओं की सेवा-धर्मिता, सामाजिक एकता एवं अनुशासन से जुड़ी आत्मा को मोदी ने प्रेरणादायक रूप में प्रस्तुत किया। वहीं भारत को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने ट्रेक्रोमा मुक्त घोषित करने पर मोदी ने इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि बताई। आपातकाल की 50वीं बरसी पर मोरारजी देसाई, अटल बिहारी वाजपेयी, जगजीवन राम जैसे नेताओं के वचनों को उद्धृत करते हुए, मोदी ने लोकतंत्र की रक्षा और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता पर ज़ोर दिया।

राठौड़ ने बताया कि मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के तहत आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर रखते हुए जीआई टैग प्राप्त मेघालय की एरी-सिल्क को “अहिंसा सिल्क” बताया और ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा दिया। मोदी ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर टीम इंडिया की उपलब्धि का जिक्र करते हुए ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से उल्लेखनीय संवाद को भी साझा किया। वहीं विशेष दिन एक जुलाई पर चिकित्सक और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित करते हुए, उनके समाजवादी योगदान को सराहा और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups