अजमेर: राजस्थान में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के सख्त निर्देशों के बाद आखिरकार अजमेर नगर निगम में परकोटा क्षेत्र के 584 होटलों एवं गेस्ट हाऊस की सूची सार्वजनिक कर दी गयी है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि यह सूची अजमेर नगर निगम की वेबसाईट पर देखी जा सकती है। इसके साथ ही पूर्णता प्रमाण पत्र के बाद ही व्यावसायिक निर्माणों को पानी, बिजली के कनेक्शन दिए जाने संबंधी आदेश भी जारी कर दिया गया है।
देवनानी ने होटल अग्निकांड के बाद नगर निगम को निर्देश दिए थे कि अब शहर के होटलों एवं गेस्ट हाऊस की सूची को अविलम्ब ऑनलाइन जारी किया जाए। इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। साथ ही अब शहरी क्षेत्र में नए व्यावसायिक निर्माणों के पूर्ण होने पर ही बिजली एवं पानी के कनेक्शन जारी किए जाएं। सूत्रों ने बताया कि श्री देवनानी के निर्देश के बाद नगर निगम ने होटल एवं गेस्ट हाऊस की सूची अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दी है। अब आमजन को पारदर्शिता के साथ ही सुरक्षा मानकों के मापदण्डों की जानकारी भी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हो सकेगी। आमजन अपनी क्षेत्र के होटलों की वास्तविक स्थिति जान सकेंगे।
नगर निगम ने भी आदेश जारी कर दिये हैं कि परकोटा क्षेत्र एवं इसके बाहर बन रहे नए होटल निर्माण, गेस्ट हाउस एवं व्यावसायिक निर्माण को बिजली-पानी कनेक्शन तभी दिए जाएं जब नगर निगम से पूर्णतया प्रमाण पत्र जारी हो। श्री देवनानी के निर्देश पर गांधी भवन में लाइब्रेरी उन्नयन का प्रस्ताव भी संबंधित विभाग को भेज दिया गया है। देवनानी इस संबंध में जयपुर में उच्च अधिकारियों से चर्चा करेंगे। इसकी डिजाइन इस तरह बनाई जाएगी कि सैकड़ों विद्यार्थी एक साथ बैठकर वहां अध्ययन कर सकें। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए अध्ययन की पूर्ण व्यवस्था हो। लोगों में अध्ययन की आदत विकसित करने के लिए काम किया जाए।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jun 30 , 2025, 08:16 AM