भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के गहनौली थाना क्षेत्र में जंगी के नगला के पास रविवार को चंबल परियोजना की पाइप लाइन (pipeline) डालने के दौरान मिट्टी ढहने से एक युवक और तीन महिलाओं की मौत हाे गयी जबकि छह अन्य घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जंगी के नगला के पास सुबह पाइप लाइन के लिए की गयी खुदाई में निकली पीली मिट्टी को भरने के लिए 15 महिला पुरूष करीब 10 फुट गहरे गड्ढे में उतरे थे। इसी दौरान मिट्टी भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। इस पर ग्रामीणों ने तुरंत फावड़ों से खुदाई करके मिट्टी में दबे सभी लोगों को निकाल लिया और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने बताया कि अस्पताल में अनुकूल (22), योगेश कुमारी (25), विनोद देवी (55) और विमला देवी (45) को चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। जबकि घायलों में चार को उनके परिजन निजी अस्पताल (private hospital) ले गये दिनेश (38) और जयश्री (50) को भर्ती कर लिया गया। पांच अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jun 29 , 2025, 09:42 PM