रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) ने भाजपा की ओर से लगाए गए आरोपों को एक सिरे से खारिज किया है। झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय (Vinod Kumar Pandey) ने आज कहा है कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक संवेदनशील विषय को लेकर भाजपा सस्ती राजनीति कर रही है और शहीदों एवं महापुरुषों के नाम पर झूठा और भ्रामक प्रचार कर रही है। हमें महापुरुषों का सम्मान करना कम से कम भाजपा से सीखने की जरूरत नहीं है।
कोलियरी मजदूर यूनियन के महाधिवेशन में किसी भी महापुरुष का किसी भी प्रकार से अपमान नहीं किया गया। भगवान बिरसा मुंडा, बाबासाहेब अंबेडकर, सिद्धू-कान्हू सहित तमाम महापुरुषों की तस्वीरों को श्रद्धा के साथ मंच पर प्रदर्शित किया गया था। यह तस्वीरें मंच की शोभा थीं, और इन्हें सम्मानपूर्वक लगाया गया था। भाजपा नेताओं द्वारा फैलाया गया यह आरोप न केवल झूठा है, बल्कि झारखंड की जनता को गुमराह करने की एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। झामुमो इन महापुरुषों की विचारधारा पर चलता है और उनके बलिदानों को अपना मार्गदर्शक मानता है। हमारा पूरा संघर्ष ही उनके सिद्धांतों पर आधारित है।
हम भाजपा से पूछना चाहते हैं कि आदिवासी अधिकारों को कुचलने वाले उनके नीति-निर्माता किस मुंह से भगवान बिरसा मुंडा और बाबासाहेब (Bhagwan Birsa Munda and Babasaheb) का नाम लेते हैं? असल अपमान तो तब होता है जब संविधान और सामाजिक न्याय की भावना को बार-बार कुचला जाता है। हम भाजपा से आग्रह करते हैं कि वे झूठ फैलाने से पहले तथ्यों की जांच कर लें। झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने शहीदों और महापुरुषों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है और रहेगा। भाजपा की ओछी राजनीति झारखंड की जनता समझ चुकी है और उचित समय आने पर भाजपा को माकूल ज़वाब देगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jun 29 , 2025, 07:57 PM