जैसलमेर। राजस्थान (Rajsathan) में जैसलमेर (jaisalmer) के तनोट-लोंगेवाला मार्ग (Tanot-Longewala Road) पर सीमा से लगे क्षेत्र में दो पाकिस्तानी (Two Pakistanis) नागरिकों के शव मिले हैं।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि सादेवाला सीमा (Sadewala border) क्षेत्र में शनिवार को सुबह भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब 12 किमी अंदर भारतीय क्षेत्र में एक युवक और एक युवती के शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) (Police and Border Security Force(BSF) मौके पर पहुंच गये। दोनों पाकिस्तान के नागरिक बताये जा रहे हैं। शुरुआती जांच में दोनों हिंदू बताये जा रहे हैं।
सूत्रों ने बताया कि शव चार पांच दिन पुराने हैं। उनकी मौत संभवत: भीषण गर्मी और पानी की कमी से हुई है। दोनों की उम्र 20 वर्ष से कम बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि तलाशी में उनके कपड़ों से पाकिस्तान की सिम, पहचान पत्र और कुछ पाकिस्तानी दस्तावेज बरामद हुए हैं।
सूत्रों ने बताया कि दोनों तारबंदी पार करके भारतीय सीमा में 12 किलाेमीटर तक अंदर आ गये। इस घटना के बाद बीएसएफ और पुलिस ने तलाशी अभियान शुरु तेज कर दिया है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल दोनों शव शवगृह में रखवा दिये गये हैं। पोस्टमार्टम के बाद उनकी मौत के कारण का पता चल पायेगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jun 29 , 2025, 01:08 PM