बेंगलुरु। कर्नाटक के सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना (KN Rajanna) ने शुक्रवार को आगामी सितंबर के बाद राज्य के राजनीतिक परिदृश्य (Political scenario) में बड़े घटनाक्रमों का संकेत दिया जिससे सत्तारुढ़ कांग्रेस सरकार के भीतर राजनीतिक अटकलें गर्म हो गयी। राजन्ना ने यहां संवाददाताओं से कहा, “सितंबर खत्म होने दीजिए। कुछ न कुछ घटनाक्रम होंगे।” मंत्री के इस बयान से आसन्न मंत्रिमंडल फेरबदल अथवा संभावित नेतृत्व की अटकलें लगायी जा रही हैं।
इस बीच प्रदेश के गृह मंत्री जी परमेश्वर (Home Minister G Parameshwara) ने भी इन अटकलों को यह कहते हुए हवा दे दी कि श्री राजन्ना के पास अंदरूनी जानकारी हो सकती है। डॉ. परमेश्वर ने संवाददाताओं से कहा,“उनके (श्री राजन्ना) पास कुछ जानकारी होनी चाहिए, अन्यथा वह इतने जिम्मेदार पद पर होते हुए इस तरह की बात नहीं करते।”
डॉ.परमेश्वर की इस स्वीकारोक्ति से वर्ष 2023 के चुनाव के बाद मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच कथित तौर पर ‘रोटेशनल’ मुख्यमंत्री पद जैसे सत्ता-साझाकरण की चर्चाओं को फिर से बल मिल गया है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद में संभावित बदलाव के बारे में भी पार्टी के भीतर चर्चा बढ़ रही है, जिस पर श्री शिवकुमार काबिज हैं।
राज्य में बढ़ती राजनीतिक चर्चाओं के बीच श्री सिद्दारमैया ने श्री राजन्ना की टिप्पणियों की गलत व्याख्या करने के लिए मीडिया पर पलटवार किया और कहा,“नहीं, नहीं। अगर कोई कहता है कि 'विकास हो रहा है', तो इसका मतलब यह नहीं है कि चीजें उस तरह से होंगी। क्या उन्होंने (राजन्ना) कहा कि ऐसा होगा? आप लोगों ने इसे मान लिया और चीजों को अपने तरीके से लिख दिया। इस पर क्या किया जा सकता है? इसे अनदेखा करना बेहतर है। मैं पत्रकार नहीं हूं।”
कांग्रेस ने श्री राजन्ना की टिप्पणी पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का हालांकि कहना है कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व प्रमुख नीतिगत और राजनीतिक निर्णयों से पहले ध्यान भटकाने से बचना चाहता है। गौरतलब है कि श्री राजन्ना के बयान का समय ऐसे समय में आया है जब कई कांग्रेस विधायकों ने आवास योजना में कथित अनियमितताओं और हाल ही में हुई भगदड़ के बाद प्रशासन के व्यवहार की आलोचना की है। श्री शिवकुमार ने हालांकि नेतृत्व में दरार को मीडिया का बढ़ा-चढ़ाकर बताया जाने वाला बयान बताते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री ने प्रशासन पर नियंत्रण नहीं खोया है और ऐसा कुछ नहीं है कि कांग्रेस में एकता एवं नेतृत्व की स्पष्टता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jun 27 , 2025, 06:59 PM