मुंबई। महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra government) ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने ‘कागज रहित’ (Paperless) प्रशासन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अपने सभी मंत्रियों को ‘आईपैड’ (iPads) उपलब्ध करा दिया है ताकि वे अपने नियमित आधिकारिक कार्य कुशलतापूर्वक कर सकें।
राज्य सरकार के सूत्रों के अनुसार मंत्रियों को राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आईपैड का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के बारे में जानकारी दी गई और प्रत्येक मंत्री को डिवाइस और उनके आधिकारिक ईमेल खातों के पासवर्ड सहित लॉगिन आईडी भी दिए गए।
सूत्रों ने बताया कि अब कैबिनेट एजेंडा, नोट्स और पिछली बैठकों के मिनट मंत्रियों और मुख्यमंत्री के साथ ईमेल के जरिए साझा किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन दस्तावेजों को सीधे आईपैड पर देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि ई-कैबिनेट प्रणाली लागू करने के लिए राज्य सरकार ने मंत्रियों को 1.6 करोड़ रुपये में आईपैड वितरित करने का फैसला किया था।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jun 24 , 2025, 09:41 PM