Fake Currency Cases: नकली मुद्रा मामले का आरोपी मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार

Sat, Jun 21 , 2025, 01:54 PM

Source : Uni India

मुंबई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 2013 के केरल नकली मुद्रा मामलों (Fake currency cases) से जुड़े एक प्रमुख आरोपी को 12 साल बाद मुंबई हवाई अड्डे (Mumbai airport) पर गिरफ्तार किया है। एजेंसी के एक अधिकारी ने शनिवार को यहां बताया कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से मोइदीनबाबा उमर बेरी उर्फ मोइदीन के प्रत्यर्पण के बाद उसे केरल के कोच्चि में एक विशेष अदालत (special court in Kochi) में पेश करने के लिए भेजा गया है। बेरी 2015 से यूएई अधिकारियों की हिरासत में था और प्रत्यर्पण प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया था।

वांछित भगोड़ा दुबई से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर निर्वासित के रूप में लौटा है। उसे शुक्रवार दोपहर गिरफ्तार किया गया। आरोपी भारतीय मुद्रा की जालसाजी, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोपों में एनआईए कोच्चि शाखा में दर्ज एक मामले में केंद्रीय एजेंसी द्वारा वांछित था। अधिकारी ने बताया कि मोइदीन बाबा उमर बेरी उर्फ ​​मोइदीन ने दुबई में नकली भारतीय मुद्रा नोट खरीदे थे और उसे शारजाह के रास्ते बेंगलुरु पहुंचाया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups