भाजपा के इशारे पर काम कर रही केंद्रीय एजेंसियां: शुक्ला

Fri, Jun 13 , 2025, 08:50 PM

Source : Uni India

रायपुर।  छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने केन्द्रीय एजेंसियों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है। शुक्ला ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) की ओर से कांग्रेस के सुकमा जिला कांग्रेस भवन को तथा पूर्व मंत्री कवासी लखमा (Kawasi Lakhma) के परिजनों की संपत्ति जब्त करना बेहद आपत्तिजनक है। ईडी की यह कार्रवाई भाजपा के राजनैतिक षडयंत्र का हिस्सा है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस को जिला कार्यालय बनाने के लिये राशि कहां से प्राप्त हुयी इस बारे में हम एक-एक पैसे का हिसाब दे देंगे।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 15 साल विपक्ष में रहने के दौरान अपने कार्यकर्ताओं और जनता के सहयोग से राजीव भवन बनाया था। जन सहयोग से कांग्रेस भवन बनाना कांग्रेस की परंपरा रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने भवनों के बनाने के खर्च के एक-एक पैसे का हिसाब दे देगी। ईडी में साहस है तो वह भाजपा के 150 करोड़ रुपये की लागत से बने उसके कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे के लिए राशि कहां से आयी इसकी जांच करे। शुक्ला ने कहा कि भाजपा के पितृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने 500 करोड़ की लागत से दिल्ली में अपना दफ्तर बनाया है। इस रकम के स्रोत की ईडी जांच क्यों नहीं करती है? ईडी भाजपा के अनुषांगिक संगठन की भांति काम कर रही है।

 उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यालय की जांच हो सकती है तो भाजपा के कार्यालयो की जांच क्यों नहीं होना चाहिए? उन्होंने कहा कि ईडी ने श्री लखमा की उनके परिजनों की कुछ संपत्ति भी जब्त की है। यह आदिवासी नेता को परेशान करने की साजिश है। ईडी की कार्यप्रणाली शुरू से ही संदेह के दायरे में रही है। जनता ईडी के इन षड्यंत्रों को भली भांति समझ रही है। इस प्रकार के षड्यंत्रों का जवाब जनता देगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
जहाज निर्माण, सामुद्रिक परिवहन क्षेत्र के लिए 69,725 करोड़ रुपये के पैकेज को मंत्रिमंडल की मंजूरी
सोनू सूद प्रतिबंधित सट्टेबाजी ऐप मामले में ईडी के सामने हुये पेश! इसके पहले  युवराज सिंह और अभिनेत्री आवेशी जैन से भी पूछताछ की गई
न्यूयॉर्क के संयुक्त राष्ट्र महासभा में ट्रम्प का तीखा भाषण! दूसरे देशों की प्रवासन और जलवायु नीतियों की आलोचना की, महासभा में हडकंप
Claudia Cardinale Pass Away : इतालवी ड्रीमगर्ल क्लाउडिया कार्डिनल का निधन! 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, 150 से ज़्यादा फिल्मों में किया काम 
Paper Leak Incident in Uttarakhand: हम लाइब्रेरी में 15-15 घंटे पढ़ रहे हैं और ये ... , प्रियंका की उत्तराखंड में पेपर लीक पर तीखी प्रतिक्रिया

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups