कांग्रेस, भाजपा, अकाली दल के सैकड़ों समर्थक आप में शामिल!

Fri, Jun 13 , 2025, 06:29 PM

Source : Uni India

लुधियाना। पंजाब में लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट के उपचुनाव से पहले कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल (Congress, BJP and Akali Dal) को झटका देते हुए शुक्रवार को इन पार्टियों के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये। इसके अलावा, शिवसेना (Uddhav Thackeray) के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल शर्मा और प्रवक्ता चंद्रकांत चड्डा ने भी आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को अपनी पार्टी की तरफ से समर्थन देने की घोषणा की।

आप पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा (Aman Arora) ने पार्टी कार्यकारी अध्यक्ष शैरी कलसी और पार्टी नेता डॉ सनी आहलूवालिया की मौजूदगी में सभी लोगों को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया और आप परिवार में उनका स्वागत किया। कांग्रेस से आप में शामिल होने वाले नेताओं में पूर्व युवा कांग्रेस महासचिव के के डिगली सहित कई समर्थक शामिल हैं। वहीं लुधियाना के प्रसिद्ध भवन निर्माता और अकाली दल के नेता रमन कुमार सेंगर भी अपने सहयोगियों के साथ आप में शामिल हुये।

भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष किरणदीप कौर, अनु, सिमरन, सरबजीत कौर, सुनीता (कोषाध्यक्ष), रमनप्रीत, भाविका, लवली गुप्ता, उर्मिला, वीना रानी, कुलविंदर, मनजीत, किरण और कुलजीत भी पार्टी में शामिल हुईं। पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी की नीतियों और आप सरकार द्वारा किये गये कार्यों से बेहद प्रभावित हैं। पार्टी के कामों ने उन्हें इसका हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब के लोगों को आप सरकार पर पूरा भरोसा है। सभी वर्गों और समुदायों के लोग पार्टी की नीतियों का समर्थन कर रहे हैं और रोजाना बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लुधियाना पश्चिम में आप के पक्ष में लहर है। आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा इस उपचुनाव में बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
जहाज निर्माण, सामुद्रिक परिवहन क्षेत्र के लिए 69,725 करोड़ रुपये के पैकेज को मंत्रिमंडल की मंजूरी
सोनू सूद प्रतिबंधित सट्टेबाजी ऐप मामले में ईडी के सामने हुये पेश! इसके पहले  युवराज सिंह और अभिनेत्री आवेशी जैन से भी पूछताछ की गई
न्यूयॉर्क के संयुक्त राष्ट्र महासभा में ट्रम्प का तीखा भाषण! दूसरे देशों की प्रवासन और जलवायु नीतियों की आलोचना की, महासभा में हडकंप
Claudia Cardinale Pass Away : इतालवी ड्रीमगर्ल क्लाउडिया कार्डिनल का निधन! 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, 150 से ज़्यादा फिल्मों में किया काम 
Paper Leak Incident in Uttarakhand: हम लाइब्रेरी में 15-15 घंटे पढ़ रहे हैं और ये ... , प्रियंका की उत्तराखंड में पेपर लीक पर तीखी प्रतिक्रिया

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups