Ahmedabad Plane Crash: मोदी ने विमान दुर्घटनास्थल का लिया जायजा, अस्पताल में घायलों का हालचाल जाना

Fri, Jun 13 , 2025, 12:19 PM

Source : Uni India

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) शुक्रवार को अहमदाबाद के मेघानी नगर में हुए विमान दुर्घटनास्थल (plane crash in Meghani Nagar) पर पहुंचे और वहां को जायजा लेने के बाद उन्होंने अस्‍पताल पहुंचकर घायलों से भी मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। विमान हादसे से पूरा देश शोक में हैं। प्रधानमंत्री ने दुर्घटना में एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति रमेश विश्वास से भी मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और अन्य घायलों से भी उनका हालचाल जाना। मोदी विमान दुर्घटना के बाद पल-पल पर अपनी नजर बनाये हुए हैं। प्रधानमंत्री के साथ केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम माेहन नायडू (Union Civil Aviation Minister Ram Mohan Naidu), गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल और कई शीर्ष अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे और घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया।

प्रधानमंत्री ने कहा, “आज अहमदाबाद में दुर्घटनास्थल का दौरा किया। तबाही का मंजर दुखद है। अधिकारियों और टीमों से मुलाकात की जो घटना के बाद अथक परिश्रम कर रहे हैं। हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस अकल्पनीय त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है।”गौरतलब है कि गुरुवार दोपहर में एयर इंडिया का विमान 786 उड़ान भरने के दो मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में चालक दल के 12 सदस्य सहित कुल 242 यात्री सवार थे। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का भी निधन हो गया। 

विमान में सवार यात्रियों में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। इस हादसे में भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास ही जीवित बचे है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। विमान दुर्घटना के बाद कल शाम गृह मंत्री अमित शाह ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया था। इस बीच विमान हादसे की जांच भी तेज हो गई है। सरकार ने जांच के लिए हाई लेवल कमेटी बनाई है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
जहाज निर्माण, सामुद्रिक परिवहन क्षेत्र के लिए 69,725 करोड़ रुपये के पैकेज को मंत्रिमंडल की मंजूरी
सोनू सूद प्रतिबंधित सट्टेबाजी ऐप मामले में ईडी के सामने हुये पेश! इसके पहले  युवराज सिंह और अभिनेत्री आवेशी जैन से भी पूछताछ की गई
न्यूयॉर्क के संयुक्त राष्ट्र महासभा में ट्रम्प का तीखा भाषण! दूसरे देशों की प्रवासन और जलवायु नीतियों की आलोचना की, महासभा में हडकंप
Claudia Cardinale Pass Away : इतालवी ड्रीमगर्ल क्लाउडिया कार्डिनल का निधन! 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, 150 से ज़्यादा फिल्मों में किया काम 
Paper Leak Incident in Uttarakhand: हम लाइब्रेरी में 15-15 घंटे पढ़ रहे हैं और ये ... , प्रियंका की उत्तराखंड में पेपर लीक पर तीखी प्रतिक्रिया

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups