अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे (plane crash in Ahmedabad) में कई लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और कहा कि अहमदाबाद में हुए विमान हादसे से हम सभी स्तब्ध हैं। इससे पहले शुक्रवार को मोदी ने अहमदाबाद में दुर्घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों (emergency response teams) से मुलाकात की जो आपदा के बाद अथक परिश्रम कर रहे हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में कहा, “अहमदाबाद में हुए विमान हादसे से हम सभी स्तब्ध हैं।
इतने सारे लोगों की अचानक और दिल दहला देने वाली क्षति को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। हम उनके दुख को समझते हैं और यह भी जानते हैं कि उनके पीछे जो खालीपन रह गया है, उसे आने वाले कई सालों तक महसूस किया जाएगा। ओम शांति।” उन्होंने लिखा, “आज अहमदाबाद में दुर्घटना स्थल का दौरा किया। त्रासदी का दृश्य दुखद है। उन अधिकारियों और टीम से मुलाकात की जो घटना के बाद से अथक परिश्रम कर रहे हैं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस अकल्पनीय दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है।”
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jun 13 , 2025, 12:12 PM