कटनी सीएसपी पारिवारिक मामले में दो पुलिस अधिकारी डीआईजी कार्यालय में अटैच!

Mon, Jun 09 , 2025, 08:21 PM

Source : Uni India

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने कटनी सीएसपी के पारिवारिक मामले में डीएसपी और महिला पुलिस इंस्पेक्टर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है। दोनों पुलिस अधिकारियों को उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपर रेंज कार्यालय में अटैच किया गया है। उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रचलन में हैं।

डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया ‘कुछ दिन पहले जिला कटनी में हुए घटनाक्रम के फलस्वरूप मैंने दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। जांच उपरांत डीएसपी एजेके कटनी प्रभात कुमार शुक्ला (Prabhat Kumar Shukla) एवं महिला थाना प्रभारी कटनी श्रीमती मंजू शर्मा (Manju Sharma) को डीजीपी ने उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज के कार्यालय में प्रशासनिक दृष्टि से संबद्ध किया है। उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रचलन में है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups