Raja Raghuvanshi Murder : राजा रघुवंशी मर्डर केस में आया नया खुलासा!  ब्वॉयफ्रेंड मैनेजर, पत्नी एचआर..बेचारे राजा की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई

Mon, Jun 09 , 2025, 04:31 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

इंदौर : शादी को एक महीना भी नहीं हुआ था। हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) के लिए मौत का हनीमून साबित हुआ। 17 दिन पहले राजा और उनकी पत्नी सोनम (Sonam) शिलांग के जंगलों से गायब हो गए थे। 2 जून को राजा की लाश मिली थी। अब इंदौर और मेघालय पुलिस (Meghalaya police) ने इस मामले में काफी कुछ उजागर किया है। सोनम फिलहाल पुलिस की हिरासत में है। उसके ब्वॉयफ्रेंड और सुपारी किलर (contract killer) को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें विक्की ठाकुर, आनंद और राज कुशवाह शामिल हैं। पुलिस जांच में राजा कुशवाह इन सभी वारदातों का मास्टरमाइंड बनकर सामने आया है। वह लगातार सोनम रघुवंशी के संपर्क में था। वह सोनम का ब्वॉयफ्रेंड है। पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर उसका पता लगाया और उसे पकड़ लिया।

आनंद ने पहले राजा पर हमला किया
पुलिस के मुताबिक आनंद ने पहले राजा पर हमला किया। उसके बाद दो अन्य आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में गाजीपुर पुलिस ने इंदौर पुलिस को जरूरी इनपुट दिए। सोनम रघुवंशी ने नंदगंज थाने में सरेंडर (Nandganj police station) कर दिया।

उसने वापसी का टिकट बुक नहीं कराया था
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोनम ने मेघालय जाने का टिकट बुक कराया था। लेकिन उसने वापसी का टिकट बुक नहीं कराया था। इसलिए यह शक बढ़ जाता है कि राजा रघुवंशी को रास्ते से हटाने की प्लानिंग पहले ही कर ली गई थी।

कुछ और लोगों की हो सकती है गिरफ्तारी
राज कुशवाह और विक्की ठाकुर फिलहाल इंदौर पुलिस की हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ जारी है। तीसरे आरोपी आनंद को शिलांग पुलिस ने मध्य प्रदेश के सागर से गिरफ्तार कर अपने साथ मेघालय ले गई। पुलिस तीनों आरोपियों की भूमिका और साजिश का पता लगाने के लिए कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद ले रही है। पुलिस के मुताबिक अभी कुछ लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। साजिश में कुछ और लोगों के शामिल होने का संदेह है।

सोनम से उसके करीबी संबंध
सोनम का अपनी ही फैक्ट्री के कर्मचारी राज कुशवाह से प्रेम प्रसंग था। यह फैक्ट्री सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी की है। सोनम वहां एचआर के तौर पर काम करती थी। राज कुशवाह उस फैक्ट्री में मैनेजर के तौर पर काम करता था। सोनम से उसके करीबी संबंध थे। सोनम के पिता ने बताया कि घटना से दो दिन पहले तक राज कुशवाह नियमित रूप से फैक्ट्री आता था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups