Bangladeshi national arrested: त्रिपुरा में दो बच्चों सहित चार बंगलादेशी नागरिक गिरफ्तार ! गुप्त खुफिया सूचनाओं के आधार पर चलाया गया था अभियान 

Mon, Jun 09 , 2025, 12:57 PM

Source : Uni India

त्रिपुरा: पुलिस सूत्रो के मुताबिक रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने रविवार को एक संयुक्त अभियान में अगरतला रेलवे स्टेशन (Agartala railway station) पर दो बच्चों सहित चार बंगलादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान मोहम्मद बिलाल (47), सलमा बेगम (38), मोहम्मद नईम (8) और मोहम्मद अली (6) के रूप में हुई है।

यह अभियान पहले प्राप्त गुप्त खुफिया सूचनाओं के आधार(secret intelligence received) पर चलाया गया था। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अपने किसी संपर्क के माध्यम से रोजगार की तलाश में दिल्ली जाने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने कथिततौर पर उनसे दिल्ली में अवैध रूप से रहने वाले कुछ बंगलादेशी नागरिकों के बारे में सुराग भी प्राप्त किए हैं। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान इन लोगों के भारत विरोधी गतिविधियों और मानव तस्करी रैकेट में शामिल होने के पहलू को भी ध्यान में रखा गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के उत्तर पश्चिमी जिले में अवैध रूप से रह रहे 31 बंगलादेशी नागरिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पिछले सप्ताह उत्तर पश्चिमी जिला पुलिस ने शहर में अवैध रूप से रह रहे 18 बंगलादेशी नागरिकों को गिरफतार किया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups