Never drink these juices: हम अक्सर कहते हैं कि फलों का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन 90 प्रतिशत लोग ये नहीं जानते कि कुछ फल ऐसे भी हैं जिनका जूस पीने से सेहत सुधारने की जगह हो जाएगी खराब। इन फलों का जूस आपकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है।
कई अध्ययनों में पता चला है कि कुछ फलों के जूस फायदेमंद से ज्यादा नुकसानदायक हो सकते हैं, जिनसे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। लेकिन विशेषज्ञों ने तीन फलों के जूस को लेकर खास चेतावनी दी है। इनके ज्यादा सेवन से डायबिटीज, दांतों की समस्या, पाचन संबंधी विकार और यहां तक कि स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ सकता है।
जब फलों का जूस बनाया जाता है....
विशेषज्ञों के मुताबिक, फल खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इनमें फाइबर, विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में होते हैं। हालांकि, जब इन फलों का जूस बनाया जाता है तो इनमें मौजूद फाइबर लगभग खत्म हो जाता है और शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। दरअसल, जूस में मौजूद ये अतिरिक्त शुगर शरीर में तेजी से अवशोषित हो जाती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ जाता है।
लगातार जूस पीने से डायबिटीज, मोटापा और हृदय रोग हो सकते हैं। इसके अलावा पैकेज्ड जूस में प्रिजर्वेटिव, आर्टिफिशियल कलर और अतिरिक्त चीनी मिलाई जाती है, जो सेहत के लिए ज्यादा खतरनाक है।
इन तीन फलों का जूस पीने से बचें
आइए आपको बताते हैं उन तीन फलों के जूस के बारे में जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
संतरे का जूस: संतरे का जूस दुनिया के सबसे लोकप्रिय पेय पदार्थों में से एक है। इसे विटामिन सी का अच्छा स्रोत माना जाता है, लेकिन कई अध्ययनों में इसके नुकसान भी बताए गए हैं। ब्रिटेन के विशेषज्ञों के अनुसार, संतरे का जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है, क्योंकि इसमें फाइबर बहुत कम होता है। एक गिलास संतरे के जूस में 110 कैलोरी और 20 से 26 ग्राम शुगर होती है, जो टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को बढ़ा सकती है।
आम का जूस: आम को फलों का राजा कहा जाता है, लेकिन इसका जूस डायबिटीज रोगियों के लिए खतरनाक हो सकता है। आम के जूस में प्राकृतिक शुगर यानी फ्रुक्टोज भरपूर मात्रा में होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है। एक गिलास आम के जूस में करीब 30-35 ग्राम शुगर हो सकती है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए नुकसानदायक है।
स्ट्रॉबेरी का जूस: स्ट्रॉबेरी का जूस प्राकृतिक शुगर से भरपूर होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह जूस काफी नुकसानदायक हो सकता है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jun 09 , 2025, 10:15 AM