Rape Case in Hotel: होटल में दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ़्तार

Sun, Jun 08 , 2025, 10:48 PM

Source : Uni India

चित्तौड़गढ़। राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित एक नामचीन होटल में गत दिनों नाबालिग से दुष्कर्म मामले (Rape cases) में लिप्त दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी (Sudhir Joshi) ने बताया कि चार जून को पीड़िता ने सदर थाने में शिकायत की कि उसके सहपाठी सौम्य अग्रवाल उसको बहला फुसला करके सैथी में बाल्टाज केफे के अन्दर ले गया और वहां उसके फोटो खींच लिये और उससे जबरन दुष्कर्म किया। उसके बाद सौम्य उससे लगातार फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता था।

 इसके बाद इसी घटना को उजागर करने की धमकी देकर राघव काबरा ने भी उससे दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि सदर थानाधिकारी निरंजन सिंह ने सौम्य अग्रवाल और राघव काबरा को आज ही न्यायालय में पेश करके पुलिस हिरासत में लिया। पीड़िता ने उक्त घटना में होटल संचालक के पुत्र को भी आरोपी बनाया था जिसे अभी जांच में रखा गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups