चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (Naib Saini) ने रविवार को पावन नगरी कुरुक्षेत्र में ‘योग युक्त, (Yoga Yukt) नशा मुक्त हरियाणा’ अभियान के तहत, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 (International Yoga Day 2025) के उपलक्ष्य में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
श्री सैनी ने बैठक में आगामी 21 जून को कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव (International Yoga Festival) की तैयारियों का जायज़ा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि योग साधकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएँ सुदृढ़, सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएँ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है। उनके प्रेरणादायी मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार भी योग को जन-जन तक पहुँचाने और नशीले पदार्थाें के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने के लिए पूर्णतः संकल्पबद्ध है। हमारा लक्ष्य है कि हर नागरिक स्वस्थ, जागरूक और नशा-मुक्त जीवनशैली को अपनाए, जिससे हरियाणा प्रगति की नई ऊँचाइयों को छू सके।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jun 08 , 2025, 06:43 PM