हैदराबाद। तेलंगाना (Telangana) में जुबली हिल्स (Jubilee Hills) निर्वाचन क्षेत्र के मौजूदा भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) विधायक मगंती गोपीनाथ (Bharat Rashtra Samithi (BRS) MLA Maganti Gopinath) का रविवार तड़के गंभीर बीमारी से जूझने के बाद निधन (death) हो गया।
वह 62 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।
श्री गोपीनाथ को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद पांच जून को गाचीबोवली (Gachibowli) के एआईजी अस्पताल (AIG Hospital) में भर्ती कराया गया था। उन्हें दिल (Heart) का दौरा पड़ा और सीपीआर और गहन उपचार के बावजूद वे बेहोश रहे और आज सुबह 0545 बजे उनका निधन हो गया।
श्री गोपीनाथ की राजनीतिक यात्रा 1985 से 1992 तक तेलुगु युवा अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल से शुरू हुई। उन्होंने 2014 में जुबली हिल्स सीट (Jubilee Hills seat) पर टीडीपी (TDP) उम्मीदवार के रूप में मजलिस पार्टी (Majlis Party) के नवीन यादव (Naveen Yadav) को हराकर विधानसभा (Assembly) में प्रवेश किया।
बाद में, वह भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) में शामिल हो गए और 2018 और 2023 के विधानसभा चुनावों में लगातार जीत हासिल की, क्रमशः कांग्रेस उम्मीदवारों पी विष्णुवर्धन रेड्डी और मोहम्मद अजहरुद्दीन को हराया। जीत की उनकी हैट्रिक ने हैदराबाद में एक प्रमुख राजनीतिक व्यक्ति के रूप में उनकी स्थिति को मजबूत किया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jun 08 , 2025, 10:04 AM