लखनऊ: गर्मियों की छुट्टियों में पर्वतीय रमणीय स्थलों पर बढ़ रही भीड़भाड़ के बीच एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आधे से अधिक भारतीय लोकप्रिय स्थानों की बजाय शांत पर्यटक स्थलों पर जाना पसंद करते हैं।
ग्लोबल ट्रैवल ऐप, स्काईस्कैनर की स्मार्टर समर रिपोर्ट के अनुसार 96 प्रतिशत भारतीय इन गर्मियों में पहले जितनी या उससे अधिक ट्रैवल करने की योजना बना रहे हैं वहीं शांत और ऑफ-सीज़न ट्रैवल की ओर सबसे अधिक दिलचस्पी है। 2025 में 95 प्रतिशत भारतीय पर्यटक सबसे ज्यादा वैकेशन मनाने की योजना बना रहे हैं। आधे से अधिक भारतीय (52 प्रतिशत) लोकप्रिय स्थानों की बजाय शांत जगहों पर जाना चाहते हैं। यह गर्मियों में जगहों को लेकर भारतीयों की पसंद में देखा गया एक बड़ा अंतर है।
रिपोर्ट के अनुसार अब भारतीय हर विवरण पर ध्यान देते हैं। वो अपनी ट्रैवल की तारीखों के लिए लचीले रहते हुए यात्रा कार्यक्रम बनाते हैं, या वो भीड़ से बचने के लिए वैकल्पिक स्थानों पर गौर करते हैं, ताकि वो अपने पैसे का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाकर अपने सफर का पूरा मजा ले सकें। 58 प्रतिशत भारतीय उन जगहों पर जाना चाहते हैं, जहाँ वो पहले नहीं गए हैं। 51 फीसद भारतीय एक ट्रिप में कई जगहों को देखना चाहते हैं। इससे खोज करने और यादगार अनुभव प्राप्त करने की उनकी बदलती हुई प्रवत्ति प्रदर्शित होती है।
यह बदलती प्रवृत्ति उनके द्वारा चुने जाने वाले स्थानों में भी झलकती है। आधे से अधिक भारतीय ट्रैवलर आम टूरिस्ट स्पॉट्स की बजाय शांत और कम भीड़ वाले स्थानों पर जाना पसंद करते हैं। इसके लिए वो जगह को नहीं, बल्कि कब जाना है, उस समय को महत्व देते हैं। भारतीय यात्रियों के बीच शोल्डर सीज़न ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है। हर दो में से एक ट्रैवलर भीड़ और ऊँचे मूल्यों से बचने के लिए इस अवधि में ट्रैवल करना पसंद करता है। इन बदलावों से प्रदर्शित होता है कि पीक सीज़न टूरिज़्म का जुनून कम हो रहा है और लोगों के बीच अपनी स्वयं की योजना के अनुरूप गर्मियों की छुट्टियाँ मनाने की प्रवृत्ति बढ़ रही है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jun 07 , 2025, 09:30 AM